बीमारियों के उपचार की जानकारी दी
हरिद्वार
कनखल स्थित सर्वप्रिय में निशुल्क बहुउद्धेशिय होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश चौबे एवं डॉ. दीपा देवी ने जोडो का दर्द, महिलाओं से संबंधित बीमारी, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई बीमारियों के उपचार सम्बंधित जानकारियां दी। इस दौरान राम कुमार शर्मा, प्रदीप, उज्जवल, दीप्ति, पार्षद शुभम मंदौला आदि मौजूद रहे।

