HARIDWAR

तीन वाहन सीज किए

रुड़की। पुलिस टीम मंगलवार रात मंडावर चेक पोस्ट के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी। वहां खनन से भरे एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया। वहीं, एक कंटेनर चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने पर भी सीज की कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।