HARIDWAR

साप्ताहिक बंदी पर भी जाम से जुझा मेन बाजार

रुड़की। मेन बाजार में साप्ताहिक बंदी के बाद भी जाम लगा रहा। कई बार लोगों के बीच आपस में कहासुनी भी होती रही। जाम लगने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। साप्ताहिक बंदी पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मेन बाजार में दोपहिया, तिपहिया और लोडर वाहन चलते नजर आए। कुछ दुकानें खुलने और बेतरतीब ठेलियां लगाने की वजह से जाम के हालात बने रहे। इस दौरान दिनभर बाजार में रुक रक कर जाम लगता रहा। लोगों ने शॉर्टकट लेकर अन्य जगहों से निकलना मुनासिब समझा। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार ने बताया कि होमगार्ड और पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश के अलावा नियमित तौर पर नगर निगम पुल पर बाजार को जाम मुक्त रखने के लिए तैनात किया गया है जो वाहन बाजार में व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।