UTTARAKHAND

नशा मुक्ति को लेकर लगाई चौपाल

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने मोहल्ला कस्साबान में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने युवाओं ड्रग्स के प्रभावों की जानकारी दी। कहा क‌ि नशा सभी बुराईयों की जड़ है। इसमें नशा करने वाला ही नहीं बल्कि पूरे परिवार तबाह हो जाते हैं। इसलिए नशे से खुद भी दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। ड्रग्स विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस को सूचनाएं देने में सहयोग करें। संचालन कांग्रेसी नेता नईम कुरैशी ने किया। इस दौरान एसएसआई संतोष सेमवाल सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे। क्रेडिट कार्ड लिया नहीं, लोन चुकाने के लिए बना रहे दबाव