HARIDWAR

धर्मस्थलों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के धर्म स्थलों की समितियों के पदाधिकारियों की पुलिस ने बैठक ली। बैठक में पदाधिकारियों से धर्मस्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई। हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही लाउड स्पीकरों का उपयोग करने के भी निर्देश दिए गए। कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में आयोजित बैठक के दौरान सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने मंदिरों के पुजारी, मस्जिदों के इमामों, गुरुद्वारों के ग्रंथियों और जैन मंदिर के प्रबंधकों से अपील करते हुए कहा कि मौजूदा समय के मददेनजर धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना बेहद आवश्यक है। सुरक्षा के लिहाज से कैमरे होने चाहिए। उन्होंने सभी से हाईकोर्ट की गाइडलाइन के तहत ही लाउड स्पीकर का इस्तेमाल करने की बात कही। कहा कि रविदास जयंती को भी सौहार्द के साथ मनाया जाए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई संतोष सेमवाल, रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक आदि शामिल रहे।