HARIDWARUTTARAKHAND

गार्ड से मारपीट पर बैंक कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

हरिद्वार। देवघर में पुलिस की ओर से पीएनबी बैंक में गार्ड से मारपीट के मामले से नाराज होकर बैंक कर्मचारियों ने धर्मनगरी में प्रदर्शन किया। गुरुवार को हरिद्वार में भी पंजाब नेशनल बैंक एम्प्लाई यूनियन उत्तराखंड द्वारा धरना देकर पुलिसकर्मी पर सख्त कार्यवाही की मांग की। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक एम्लाई यूनियन उत्तराखंड के महासचिव धीरज बिष्ट ने कहा कि हम देवघर पुलिस द्वारा किये गए इस बर्बरता, अनुशासनहीनता, गैरजिम्मेदाराना और नियम विरोधी कृत्य की पुरजोर निंदा करते हैं और इसके विरुद्ध कर्मचारी आंदोलित व आक्रोशित है। उन्होंने कहा की अशोक यादव, आर्म गार्ड की गलती इतनी थी की उन्होंने बैंक नियमावली और आरबीआई के दिशा निर्देशों के तहत बैंक और ग्राहक हित में बैंक परिसर में हथियार लाने का विरोध किया। इस घटना से हम सभी कर्मचारियों के मन में अपने बैंक की मर्यादा व कर्मचारी के आत्मसम्मान के संरक्षण और सम्बंधित कई सवाल खड़े हो गए हैं।
आक्रोश जताने वालों में गौरव हजेला, एसडी थपलियाल, अतुल कुमार, मनप्रीत कौर, रचना सैनी, बबीता राजपूत, विक्रांत धीमान, वीरेंद्र कुमार शर्मा, नीरज भाटिया, राहुल पवन कुमार, अमरदीप, अमित, अवौधेश कुमार, अनूप नेगी, अजय नेगी, दिनेश रावत, गुरु लाल, अनिल कुमार, अनिल शर्मा, आकाश शर्मा, शहजाद ,उपदेश, केपी जोशी, अविनाश बिश्नोई, प्रभात कुमार, करण कुमार, चतर सिंह, भंडारी, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।