HARIDWARUTTARAKHAND

रसियाबड़ झील में विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया

हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग के झिलमिल झील आरक्षित रसियाबड़ परिसर में विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों सहित बुरांस बैली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बैट लैंड और झिलमिल झील का भ्रमण किया। कई तरह की वनस्पति और वन्य जीवों के दीदार कर छात्र गदगद नजर आए। यूनिट के रेंज ऑफिसर कुलदीप पंवार ने कहा कि प्रकृति को बचाये रखने में आद्र भूमि को बचाना आवश्यक है। वन्य जीवों में बारहसिंघा के प्रवास को सबसे उपयुक्त माना जाता है। जिसमें कई प्रकार के भोजन पदार्थ, वनस्पतियां, वन्य जीव रहते हैं। इसलिए आद्र भूमि को बचाना और जल संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उत्तराखंड में 994 आर्द्र भूमि की खोज की गई है जिसके लिए शासन द्वारा राज्य स्तर पर योजनाएं बनाई गई है। लेकिन इसके संरक्षण और संवर्धन को लेकर अभी तक कोई खास पहल नहीं हो सकी। इस मौके पर रघुवीर सिंह, अशोक सैनी, संजय सैनी, वन दरोगा गजपाल भंडारी, हरीश जुयाल, अशोक कुमार, गोपाल सिंह आदि शामिल रहे।