भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद् ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
हरिद्वार। भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद् ने अपने निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की शृंखला में एसएमएसडी इण्टर कालेज खड़खड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक डॉ. विकास दीक्षित के चिकित्सीय निर्देशन में लगा। शिविर में स्थानीय लोगों के सहित करीब 300 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा निशुल्क औषधि वितरण किया। भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद के संस्थापक चेयरमैन डॉ. विकास दीक्षित ने कहा कि संस्था द्वारा विद्यालयी बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा व आवश्यकतानुसार छात्रों को चिकित्सीय देखरेख में रखा जाएगा। संस्था के महासचिव पं. बालकृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस शृंखला में अगला शिविर अप्रैल-मई तक आयोजित किया जाएगा। संस्था के सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष नेहा रावत ने डॉक्टर एंडले एवं इंटर कॉलेज के समस्त प्रबंधन सुधीर गुप्ता, प्राचार्य मीनाक्षी कौशल, प्रभारी राजीव पंत का धन्यवाद किया।
