HARIDWAR

धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय विधायक रवि बहादुर ने ग्राम बोंगला, अहमदपुर ग्रांट, पीतपुर, बेगमपुर, झिंडियांन ग्रांट, गढ़ मीरपुर, शिवदासपुर तेलीवाला, कोटा मुरादनगर, सोहलपुर सिकरोढा, लामग्रांट, फतेहपुर आदि में पहुंचकर मंदिरों में माथा टेका। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि संत रविदास महान संत थे जिन्होंने मानवता का संदेश दिया और सर्व समाज की आवाज उठाई। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नदीम अली, बीडीसी सदस्य तनुज चौहान, प्रधान गुरमीत सिंह, किरण सिंह, प्रधान राकेश कुमार, महरुफ सलमानी, प्रेम कीर्ति, गौरव शर्मा, विनोद कुमार, सैफ अली, सोनू कुमार, बाबर अली, एजाज अली आदि उपस्थित थे।