HARIDWAR

मनु शिवपुरी बनीं जिला स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष

हरिद्वार। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ.मनु शिवपुरी को उत्तराखंड शासन ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जिला हरिद्वार में जिला स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष बनाया है। डॉ. मनु ने कहा कि वह अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए और अधिक कार्य कर सकेंगी। यह कार्यभार उनके कार्यों को और गति प्रदान करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि वह सदैव शोषित, पीड़ित महिलाओं के लिए कार्य करती रहेंगी। गत वर्षों में मनु के द्वारा महिलाओं और असहाय बच्चों के लिए बहुत कार्य किए जा रहे हैं।