रुड़की। पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में कोर्ट के वारंट से फरार चल रहे आरोपी को घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार साजिद उर्फ भूरा निवासी चुड़ियाला को बीते रविवार रात पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि वारंटी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।