HARIDWAR

ऑपरेशन कामधेनु में सहयोग की अपील

रुड़की। ऑपरेशन कामधेनु के तहत पुलिस, पशुपालन विभाग, नगर पंचायत ने पशु पालकों व जनप्रतिनिधि के साथ सोमवार को जागरूकता बैठक की। नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने सभी पशुओं में टैगिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पशुओं में होने वाली बीमारियों व उनके बचाव के लिए भी जानकारी दी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने ऑपरेशन कामधेनु के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोवंश को सड़क पर न छोड़ा जाए। उन पर किसी तरह का अत्याचार न किया जाए, अगर किसी को इससे संबंधित जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। ईओ रमेश पाठक ने पशु रखरखाव व पंजीकरण संबंधी जानकारी दी। नगरवासियों व पशुपालकों से ऑपरेशन कामधेनु में सहयोग की अपील की गई है। इस अवसर पर ओमपाल सिंह, जुल्फान अली, इंद्रेश मोती, डॉ. सत्येंद्र मित्तल, शुभम गोयल, अनुज सैनी, रोशन वाल्मीकि, जितेंद्र कुमार, मोहित खंतवाल, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।