रानीपुर क्षेत्र से महिला शराब तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार,
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना पर एक महिला शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब के पव्वे बरामद किये है। पुलिस ने महिला तस्कर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती देर शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर टिबड़ी क्षेत्र से एक महिला शराब तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 35 पव्वे देशी शराब के बरामद किये हैं। पुलिस आरोपी महिला तस्कर को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान महिला तस्कर ने अपना नाम शीतल पत्नी स्व. हरिलाल निवासी टिबड़ी रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया।

