महिला से अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार
हरिद्वार,
सिडकुल पुलिस ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओें में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि सिडकुल निवासी एक महिला ने तहरीर देकर शिकायत की है। पीड़िता ने तहरीर में कहा हैं कि एक व्यक्ति विजय सिंह उर्फ ठाकुर पुत्र स्व. शेषनाथ सिंह निवासी डबरा ग्वालियर मध्य प्रदेश हाल कृष्णा विहार कॉलोनी डैंसो चैक सिडकुल उसके साथ आते-जाते व्यक्त अश्लील हरकत करता है। जिसका विरोध कराने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धारओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपो की जांच की गयी तो व्यक्ति पर आरोपी सही पाये गये। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

