सिडकुल में गांजे के साथ एक गिरफ्तार
हरिद्वार,
सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशे के सौदागर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवान ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी, इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 1260 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विपिन कुमार उर्फ काली पुत्र ओमप्रकाश निवासी कैडी बावरी शामली यूपी हाल रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-01)

