HARIDWAR

झोपड़ियों में आग लगने से मचा हड़कम्प, दो झोपड़ी स्वाह

हरिद्वार,

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सर्वानंद घाट के पास गुरूवार देर रात झोपड़ी में आग लगने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन आग की भयवता को देखते हुए मेला ड्यूटी में तैनात दो गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया गया। दमकल विभाग कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रहीं कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग की चपेट में आने से दो झोड़ियां जलकर राख हो गयी। दमकल विभाग की सक्रियता के चलते एक दर्जन से अधिक झोपड़ियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। मायापुर फॉयर स्टेशन एसओ पीएस राणा ने बताया कि बीती देर रात करीब सवा एक बजे पंतद्वीप पार्किग के सटे सर्वानंद घाट के समीप बसी झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर वह खुद छोटी व बड़ी गाड़ी मौके पर लेकर पहुंचे। मौके पर पर पहुंचकर झोपड़ी में लगी आग को काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग की लपेटों को देखकर वहां बसी अन्य झोपड़ियों को बचाने के लिए मेला ड्यूटी पर लगी हरकी पैड़ी और खड़खड़ी क्षेत्र में तैनात दोनों गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। दमकल की चारों गाड़ियों ने करीब दो घंटों की मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यही कि आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन इतनी जानकारी मिली है कि आग एक बंद झोपड़ी में लगी थी। सम्भावना है कि बंद झोपड़ी से शार्ट सर्किट से आग लगी हो क्योंकि बंद झोपड़ी से ही बिजली के तार होकर गुजर रहे थे। आग की चपेट में आने से दो झोपड़ियां जल कर राख हो गयी। दूसरी झोपड़ी में कुछ कांविडयों समेत अन्य लोग मौजूद थे। जिनको वहां से बामुश्किल निकाला गया। आग की घटना से वहां बसी करीब 14-15 झोपड़ियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। (फोटो-01)