HARIDWAR

मन्दिर से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

हरिद्वार,

सिडकुल क्षेत्र स्थित मन्दिर से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने दानपात्र से चोरी की गयी नगदी, मूर्तियां बरामद की हैं। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी भी कब्जे में ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि मन्दिर में हुई चोरी मामले में सूचना पर इन्द्र लोक कॉलोनी से पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी सवार दो आरोपियों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने मन्दिर के दानपात्र से चोरी की गये 3015 रुपये और मूर्तियां बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम केशव पुत्र हरदेव सिंह निवासी हरदेव अपाटमेंट हरिपुर कला रायवाला देहरादून और शैलेन्द्र कुमार पुत्र राम कुमार निवासी लवली टेंट हाउस के निकट हरिपुर कला रायवाला देहरादून बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल बिना नम्बर प्लेट के स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-02)