HARIDWAR

गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार,

आम आदमी पार्टी ग्रामीण ने किसानों के गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की मांग को जायज ठहराते हुए धानपुरा चैक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित किसानों की हर मांग का समर्थन करते हुए इसे शीघ्र लागू करने की मांग की। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि 2019 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2022 में देश के अन्नदाता की आय दुगनी हो जाएगी, परंतु किसानों की आमदनी तो छोड़ो उनको अपनी लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा है, ऊर्जा प्रदेश कहीं जाने वाले राज्य में आज बिजली सबसे महंगी है खाद, बीज पेट्रोल-डीजल हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं देश का अन्नदाता सडकों पर है। किसानों की कर्ज माफी तो छोड़ो आज उनके खाते एनपीए हो गए हैं, यदि जल्द किसानों की मांग को सरकार नहीं सुनती तो आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी। विधाानसभा अधयक्ष ग्रामीण संजू नारंग ने कहा कि भाजपा राज्य में हर कोई पीड़ित है, आज देश का अन्नदाता पीड़ि़त और उपेक्षित है और अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर है गूंगी बहरी सरकार को जगाने की जरूरत है। विधाानसभा अधयक्ष हरिद्वार अनिल सती ने कहा डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। देश का अन्नदाता, देश का युवा बेरोजगार हर कोई सड़कों पर है, महंगाई चरम पर है। किसान अपनी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है। केंद्र सरकार कानों में रुई डाल कर सोई है, अपनी मांगों पर आंदोलन करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। विपक्ष पर फर्जी झूठे मुकदमे थोपे जा रहे हैं। देश की सर्वोच्च संस्थाओं का दुरुपयोग कर सरकार अपना निजी हित साधाने में लगी है। यदि सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी इसी तरह करती रही तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर नरेश शर्मा, संजू नारंग, अनिल सती, पवन धाीमान, अंकुर बागड़ी, खलील राणा, खालिद हसन हरिश्चंद्र ,उस्मान मलिक, तबरेज आलम, मनोज कश्यप, फिरोज जमशेद, रवि चैहान, जाकिर हसन उपस्थित रहे।