बाइक चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार
हरिद्वार,
कोतवाली लक्सर पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए बाइक सवार तीन आरोपियों को दबोचा है। जबकि बाइक सवार दो फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की 15 बाइके बरामद की है। जिनमें 07 बाइक कोतवाली लक्सर, 02 कलियर और 01 पथरी से चोरी की गयी है। जबकि 05 बाइकों के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धााराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस ने रविवार को बेगम पुल के पास दो बाइक सवार पांच संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर बाइक सवार पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस को शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर बाइक सवार तीन संदिग्धों को दबोच लिया। जबकि बाइक सवार दो गन्ने के खेत से होते हुए भाग निकलने में कामयाब रहे। पूछताछ के दौरान संदिग्धाों ने भागने की वजह बाइक चोरी की होना बताया गया। पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अंकुश सैनी पुत्र सुबोध सैनी निवासी भक्तनपुर लक्सर जिला हरिद्वार, गौरव कुमार पुत्र सुखपाल निवासी भोवापुर पथरी थाना पथरी जिला हरिद्वार, राहुल कुमार पुत्र इलम सिंह ऊर्फ सुरेन्द्र निवासी गली नं. 2 वार्ड नं.19 राजविहार कालोनी भारत माता चैक सहारनपुर उप्र व हाल सिडकुल हरिद्वार बताते हुए फरार साथियों के नाम रोहताश पुत्र सुगमपाल निवासी कोटा मुरादनगर थाना पिरान क्लियर जिला हरिद्वार, नवाब पुत्र यामीन निवासी ग्राम खण्डंजा कुतुबपुर लक्सर जिला हरिद्वार की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने दबोचे गये बाइक चोर गिरोह के सदस्यों की निशानदेही से 15 चोरी की बाइक बरामद की है। जिनमें 07 बाइके कोतवाली लक्सर, 02 कलियर और 01 पथरी से चोरी की गयी है। जबकि 05 चोरी की बाइकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दबोचे गये आरोपियों के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइक चोर गिरोह को दबोचने वालों में कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, सुल्तानपुर चैकी प्रभारी मनोज नौटियाल, कस्बा चैकी प्रभारी नीरज रावत आदि शामिल रहे।

