HARIDWAR

स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान दें युवा  

हरिद्वार। शहीद मनोज सिंह राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को कैरियर बनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को जागरूक करते हुए एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. ओपीएन उपाध्याय ने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की तरफ ध्यान देना चाहिए। नौकरियों पाने को प्रतिस्पर्धा बड़ी चुनौती है। तकनीकी और आईटी क्षेत्र में दक्ष प्राप्त युवाओं के लिए आने वाले समय में अच्छे रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। इस मौके पर मनीषा जोशी, उमराव सिंह, भानुप्रताप शर्मा, अजित कुमार, संतोष रावत, उदयचंद, एसके सचान, जयप्रकाश सैनी, प्रकाश देवराड़ी, चेतना पूषण, मंजू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।