राष्ट्रीय सैनिक संस्था के 16 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन
देहरादून,
आज राष्ट्रीय सैनिक संस्था के 16 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन डोईवाला में किया गया। जिसमें उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस अधिवेशन ने 23 प्रेदेशों के पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सैनिकों को नगर पालिका से सांसद तक में मनोनीत करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि सैनिक हमारे देश की रीढ़ हैं, और वह अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को निछावर कर देते हैं। वहीं उन्होंने उत्तराखंड की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां विदेशी पर्यटक व श्रद्धालु देव दर्शन के लिए आते हैं। इस प्रदेश को देवनगरी के साथ सैनिक प्रदेश भी कहा जाता है, लेकिन उत्तराखंड के सैकड़ों गांव पलायन की जद में हैं, जिसे रोकना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि उनके राज्यपाल मनोनीत होने पर पलायन पर रोक पहला बिंदु रहा है जिसे रोकने के लिए वह लगातार प्रयासरत भी हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला शक्ति व बालिका शिक्षा पर भी कार्य करने की बात कही।

