UTTARAKHAND

पदोन्नती के साथ रिटायर हुई नर्सिंग अधीक्षक

अल्मोड़ा।

बेस अस्पताल अल्मोड़ा में तैनात नर्सिंग अधीक्षक सीला सागर डिप्टी नर्सिंग डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हो गई हैं। वह डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त होने वाली उत्तराखंड से पहली अधिकारी बनी हैं। सीला के सेवानिवृत्त पर बेस में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सीला सागर बेस अस्पताल अल्मोड़ा में नर्सिंग अधीक्षक के पद पर तैनात थी। बीते शनिवार को पदोन्नति के साथ ही वह सेवानिवृत्त भी हो गई। इस मौके पर आयोजित विदाई समारोह में बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढक़ोटी ने कहा कि नर्सिंग अधीक्षक सीला अपने कार्यों में हमेशा निपुण थी। नर्सिंग अधीक्षक की बीते शनिवार को ही देहरादून कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदोन्नति हुई। और वह इसी दिन सेवानिवृत्त भी हो गई। कहा कि वह उत्तराखंड से पहली डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त होने वाली अधिकारी हैं। यहां दीपा मिश्रा, रजनी यादव, महेश्वरी आर्या, पुष्पा आर्या, मीनू आर्या, पूजा रानी, ज्योति प्रकाश, शिवानी जोशी, रूची राज, रवीना आदि मौजूद रहे।