UTTARAKHAND

जर्जर मुक्तिधाम का जायजा लेते भाजपा जिलाध्यक्ष आदि।

चित्रकूट।

मन्दाकिनी पुल के पास स्थित जर्जर मुक्तिधाम का वीडियो वायरल होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने संज्ञान लेकर निरीक्षण किया। जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णाेद्धार की जिम्मेदारी समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने ली है।
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र्रप्रकाश खरे ने जर्जर मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने भाजपा के जिला मंत्री/प्रतिष्ठित समाजसेवी रामबाबू गुप्ता को भी जर्जर मुक्तिधाम दिखाया। समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह जल्द ही मुक्तिधाम में अंत्येष्टि लेकर आने वाले लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था करायेंगे।
समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने कहा कि अंत्येष्टि लेकर आने वालों को जर्जर मुक्तिधाम में तमाम परेशानियां उठानी पड रही हैं। लोगों की परेशानी के मद्देनजर एक सप्ताह के अन्दर जर्जर मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम का टीनशेड बेहद जर्जर होने से बारिश के दिनों में अन्तिम संस्कार करने आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड रही है। मुक्तिधाम के निरीक्षण में व्यापारी नेता विश्वजीत गुप्ता, अर्पित जायसवाल आदि मौजूद रहे।