UTTARAKHAND

बाइक दिलाने के नाम पर 64 हजार ठगी

रुद्रपुर।

बग्घा 54 निवासी अर्जुन कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अपने मामा राकेश साहनी और उनके दोस्त रॉबिन सिंह पर बाइक दिलाने के नाम पर 64150 रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।