HARIDWAR

चार दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन

हरिद्वार, 25 फरवरी। वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने चार दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किये हैं। जिनमें उपनिरीक्षक अनिल चौहान को एसएसआई कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष बुग्गावाला, उपनिरीक्षक आनंद मेहरा को एसएसआई कोतवाली रानीपुर से एसएसआई कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक नितिन चौहान को कोतवाली रानीपुर से एसएसआई कोतवाली रानीपुर और उपनिरीक्षक दीपक चौधरी को थाना भगवानपुर से प्रभारी चौकी तेज्जपुर थाना भगवानपुर भेजा गया है।