बंद मकान में चोरी करने वाला दबोचा
हरिद्वार, 25 फरवरी। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बंद मकान से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने एलईडी टीवी, सेेटअप बॉक्स और शुगर मशीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सुभाष नगर ज्वालापुर में बंद मकान की खिड़की तोड़ कर घर से चोरी करने वाले आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स और शुगर मशीन बरामद की है। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नदीम उर्फ निन्ना पुत्र नफीस निवासी गली नम्बर डी-5 सुभाष नगर ज्वालापुर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बताते चले कि सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी तरूण शर्मा अपने परिवार के साथ देवबंद गये थे। इसी दौरान चोरों ने उनकें बंद मकान को निशाना बनाकर खिड़की तोड़ कर घर से चांदी के जेवरातए टीवी समेत अन्य समान ले उड़े थे। घटना की जानकारी परिवार के वापस लौटने पर हुई। पीडित परिवार की ओर से कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर शिकायत की गयी थी।

