HARIDWAR

स्कूटी सवार शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार,

ज्वालापुर पुलिस ने गश्त के दौरान स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया और स्कूटी को सीज किया गया है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 110 देशी शराब के पव्वे बरामद किये है। पुलिस तस्कर को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम आशु पुत्र पप्पू साहू निवासी मौहल्ला तेलीयान ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।