पांच लड़कों ने किया लाठी-डण्डों व सरिये से हमला
हरिद्वार,
विवाह समारोह में किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर पांच लड़कों ने लाठी-डण्डों व सरियों से हमला कर दिया। घटना से विवाह समारोह में अफरा तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि घायल युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के सम्बंध में पीड़िता पिता की ओर से श्यामपुर थाने में तहरीर देते हुए पांच लड़कों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 22 फरवरी की रात की बताई जा रही हैै। श्यामपुर एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि हरपाल पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम कांगड़ी श्यामपुर हरिद्वार ने थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि 22 फरवरी 23 को ग्राम कांगड़ी में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उसका बेटा गया था। जहां पर किसी बात को लेकर उसका विवाद क्षेत्र के लड़कों के साथ हो गया। आरोप है कि लड़कों सत्यम, गद्दू, शीतल, विशाल और महादेव ने एक राय होकर लाठी-डण्डों व सरियों से जान से मारने की नीयत से उसके बेटे पर हमला कर घायल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर लोगो की मदद से घायल बेटे को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए मेला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए उसको भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। उसके बेटे की आंख और सिर पर भारी चोट आयी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

