HARIDWAR

मदर्स टच पब्लिक स्कूल ने बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया उत्साहवर्धन

हरिद्वार —

कोरोनाकाल के बाद इस आगामी वर्ष में स्कूल प्रबंधन द्वारा राहत की सांस ली जा रही है क्योंकि देखा जाए तो सबसे ज्यादा आर्थिक संकट स्कूलों को ही झेलना पड़ा था आज अपने वार्षिक उत्सव पर प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे मदर्स टच पब्लिक स्कूल जगजीतपुर कनखल का पांचवा वार्षिकोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया| सौरभ सारस्वत ने बताया कि कोविड- के दौरान टीचरों को सैलरी देने के पैसे हमारे पास नहीं थे इसके साथ ही कई बच्चों को हमने फ्री में भी पढ़ाया और हमें उम्मीद है कि अब उस तरह का संकट दोबारा वापस नहीं आएगा इसके साथ ही छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सुंदर प्रस्तुतीकरण को देखकर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथि गण अभिभावक भावविभोर हो गए कार्यक्रम का साथ ही साथ सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया