HARIDWAR

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यशाला अनुसंधान पद्धति का आयोजन

हरिद्वार। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (यूएसईआरसी) के तत्वावधान में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यशाला अनुसंधान पद्धति का आयोजन हुआ। छात्रों के लिए अनुसंधान परियोजना प्रस्ताव विकास पर जोर दिया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में यूएसईआरसी के निदेशक प्रो. डॉ. अनीता रावत ने कार्यशाला के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी विभाग कोर कॉलेज के प्रमुख डॉ. रोहित कनौजिया ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व को प्रस्तुत किया। साथ ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास की यात्रा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और सभी छात्रों को अनुसंधान और विकास में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं स्टूडेंट वेलफेयर, कोर कॉलेज के डीन डॉ. वीके सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने महान वैज्ञानिकों की उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. मृदुला आदि उपस्थित रहे।