HARIDWAR

भविष्य के निर्माण को संघर्षों से कभी न डरें: शुक्ल

हरिद्वार। रजनीकांत शुक्ल ने कहा कि छात्र अपने स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए इन बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरी लगन से तैयारी करें और संघर्षों से कभी भी न डरें। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, इस कविता के माध्यम से उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। यह बात उन्होंने आशीर्वाद समारोह में कही। मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड के मंत्री डॉ. रजनीकांत शुक्ल और प्रदेश निरीक्षक विजयपाल सिंह ने किया। डॉ. विजयपाल सिंह ने कहा कि छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने के लिए परीक्षाओं में समय प्रबंधन और कांपी प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। बोर्ड परीक्षाओं में सुंदर लेख में उत्तर लिखें और प्रश्नों के उत्तर कक्षा के स्तर एवं अंकों के अनुसार होना चाहिए। प्रधानाचार्य अजय सिंह ने छात्राओं को योजनाबद्ध कठिन परिश्रम करके बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने का सुझाव दिया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, शीला देवी, सुरुचि ध्यानी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वंश चौहान एवं आस्था शर्मा ने किया।