HARIDWARUTTARAKHAND

बहादराबाद से दो ई रिक्शा चोर दबोचे, चार बैटरी बरामद

हरिद्वार

बहादराबाद पुलिस ने ई रिक्शा चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने ई रिक्शा की चार बैटरी बरामद की हैं। जबकि ई रिक्शा नहर में फैंकने की बात कही है। पुलिस ने जल पुलिस की मदद से आरोपियों की निशानदेही पर सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि 28 फरवरी को देवाजीत कुशवाह पुत्र बाबूलाल निवासी नेहरू कॉलोनी सिडकुल ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि बहादराबाद क्षेत्र से अज्ञात द्वारा उसकी ई रिक्शा चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी है। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर ई रिक्शा चोरी के मामले में दो संदिग्धों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने ई रिक्शा की चार बैटरियां बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कादर पुत्र हैदर निवासी कलियर हरिद्वार और शमशेर पुत्र शमशाद निवासी महमूदपुर कलियर हरिद्वार बताते हुए ई रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ई रिक्शा की बैटरी निकाल कर ई रिक्शा को नहर में फैंक दिया। पुलिस ने जल पुलिस को बुलाकर आरोपियों की निशानदेही पर सर्च अभियान चला कर ई रिक्शा की काफी तलाश की गयी। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।