10 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार
बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बीती शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान रोहाल्की अण्डर पास से एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम जातिराम पुत्र संतराम निवासी ग्राम भारापुर बहादराबाद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

