HARIDWAR

घनसाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुरू

नई टिहरी

आंगनबाडी कर्मचारी संघ भिलंगना के आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपना अनिश्चितकालीन धरना ब्लाक मुख्यालय भिलंगना में शुरू किया है। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय बढ़ोत्तरी ,राज्यकर्मी घोषित करने एवं समान कार्य-समान वेतन की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा प्रदेश स्तर पर आंगनबाड़ी वर्कर्स कई दिनों से धरने पर हैं और अब ब्लाक स्तर पर भी आंदोलन शुरू किया गया है, जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने पर बैठने वालों ने अमरी देवी, ममता जोशी,अनिता गैरोला,उर्मिला बिष्ट ,बबली,सावित्री देवी,रीना आदि शामिल थे।