छात्रा सम्मेलन में उठी मानसिक स्वास्थ्य की समस्या के समाधान की मांग
देहरादून
कोरोना काल के बाद मानसिक स्वास्थ्य की समस्या तेजी से बढ़ी है। इसका पता लगाने और समाधान खोजने पर गंभीरता से विचार करना होगा। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर निगम में हुए छात्रा सम्मेलन में उठी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं डॉ. सुधा रानी पांडे ने भारतीय संस्कृति में आदि काल से मातृ शक्ति के महत्व को बताया। कहा कि वर्तमान में नारी शिक्षा को और विस्तार से प्रचारित करना होगा। विशेष वक्ता के रूप में आयीं डॉ. नीरु गर्ग ने महिला स्वास्थ्य के बारे में बताया। ये भी बताया कि कैसे कोरोना के बाद मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार ने विद्यार्थी परिषद के सिंद्धांतों की जानकारी दी। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ममता सिंह ने विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्य एवं महिला सशक्तिकरण के लि किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। कार्यक्रम संचालन अनीता रांगड़, किरन कठायत ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. हरिओम शंकर,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. धमेन्द्र कुमार शाही, विशेष आमंत्रित सदस्य संकेत नोटियाल, गढ़वाल सयोंजक हिमांशु कुमार, संस्कृत आयाम प्रमुख विवेक ममगाईं, महानगर संगठन मंत्री नागेन्द्र बिष्ट, जिला सयोंजक ऋषभ रावत, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य सागर तोमर, राहुल चौहान, महानगर मंत्री कारण घाघट, सृष्टि धौंडियाल, मनोरमा रावत, सृष्टि सेमल्टी, मैमुना, राखी खत्री, रितिका, अमृता, सोनी अनामिका, सिमरन, शुभांगी आदि मौजूद रहे।
.

