कोर विवि में मनाया गया महिला दिवस
हरिद्वार
कोर विवि ने उत्साह और जोश के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। जिसमें जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को प्रदर्शित किया। इस वर्ष के उत्सव का विषय लिंग समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी था जिसका उद्देश्य लैंगिक पूर्वाग्रह और असमानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और व्यक्तियों को अधिक समावेशी दुनिया के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना था। समारोह की शुरुआत कोर विवि की कार्यकारी निदेशक चारू जैन के स्वागत भाषण से हुई। आयोजन की मुख्य अतिथि नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. माधुरी बर्थवाल रहीं। डॉ. माधुरी बर्थवााल ने लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता के बारे में विचार रखे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा जग्गा, ज्वालापुर स्थित जीजीआईसी की प्रधानाचार्या पूनम राणा, दौलतपुर डीपीएस कीी प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव, रुड़की स्थित चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा,रुड़की स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या चंद्रप्रभा गुलेरिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ मृदुला व सौम्या उपाध्याय ने किया। समारोह में डॉ गुंजन अग्रवाल, अनुराधा, हर्षिता चौधरी, वैशाली, काजल, मयंक देव आदि उपस्थित थे।

