विश्व सुनवाई दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार
विश्व सुनवाई दिवस के अवसर पर रोशनाबाद स्थित नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ आरवीसिंह ने कान, नाक, गले में होने वाली आम व गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूकता व बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान धीरेन्द्र नेगी ने कान से होने वाली आम बीमारियों के बारे में जानकारी दी और उसके बचाव के बारे में भी जानकारी दी और साथ ही कान को स्वस्थ रखने के लिए अनेक तरीके बताए। इस दौरान नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह व जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. जीएस तालियान उपस्थित रहे

