HARIDWARUTTARAKHAND

जनता के काम को दी जाए प्राथमिकता: एसडीएम

हरिद्वार

एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी जनता के प्रति अपने व्यवहार में मधुरता एवं सुगमता के साथ-साथ कार्यों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। शुक्रवार को एसडीएम ने तहसील में राजस्व कर्मिकों के बैठक की। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता से जुड़े कार्यों का निर्वहन के लिए सरकार की सबसे महत्वपूर्ण मशीनरी है। शासन एवं आयोग स्तर के महत्वपूर्ण संदर्भों एवं सीएम हेल्पलाइन का त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। खतौनी में खातेदारों का अंश निर्धारण कार्य में गति लाने के लिए सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया। बैठक में तहसीलदार रेखा आर्य, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र नौटियाल, रजिस्ट्रार कानूनगो रमेश प्रसाद, राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उपनिरीक्षक शामिल रहे।