HARIDWARUTTARAKHAND

कोई भी व्यक्ति बिना प्रतिभा के जन्म नहीं लेता: कुलसचिव

हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि में स्थापना दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दयानंद स्टेडियम परिसर के ध्यानचन्द हॉल में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ विवि के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार और संकायाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र कुमार त्यागी ने किया। प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना प्रतिभा के जन्म नहीं लेता है। इस प्रतिभा को पहचाने कर आगे बढने वाला भविष्य की पीढी के लिए रोल मॉडल बनता है। प्रो. सुरेन्द्र त्यागी ने कहा कि भाव की अभिव्यक्ति के तीन माध्यम है वाणी, लेखन तथा चित्रकारी और जिसमे चित्रकारी से जुडा माध्यम कल्पनाओं से परे तथा रचनात्मकता से जुडा रहता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शिवकुमार चौहान ने पोस्टर प्रतियोगिता के उददेश्य बताते हुए कहा कि कला-भावना एवं तकनीक का संगम होती है। इस मौके पर डॉ. अजय मलिक, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. पवन कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. पीयूष प्रशान्त, डॉ. सचिन पाठक आदि शामिल रहे।