होली मेलजोल बढ़ाने का त्योहार: विधायक
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुग्गावाला, हड्डीवाला, अहमदपुर आदि में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि होली मेलजोल बढ़ाने का त्योहार है। सभी अपने गिले-शिकवे मिटाकर आपस में एकसाथ होली खेलें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी चौधरी किरणपाल सिंह, आदेश कटारिया, सुमित सैनी, भूपेंद्र चौहान, शुभम चौहान, प्रधान राधेश्याम, अशोक सैनी, राखी, संदीप सैनी, डॉ. जसवंत, भूपेंद्र चौहान, मुन्नीलाल प्रधान, प्रधान कमलजीत सिंह, अंकित कुमार, शिवकुमार, मोहित चौहान, शोविंद्र, मिथुन राठौर, महरूफ सलमानी, मास्टर रद्दी लाल, आचार्य घनश्याम, प्रधान यशपाल सैनी आदि शामिल रहे।

