HARIDWAR

सड़क हादसे में पति-पत्नी और मासूम बच्ची की मौत

रुड़की। झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पतिनी और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई जबकि डेढ़ साल की बच्ची छिटक कर सकुशल बच गई। परिवार एक रिश्तेदार की मौत का मातम मनाकर लौट रहा था। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर जमालपुर निवासी इरशाद उर्फ सोनू (27) पुत्र एहसान अपनी पत्नी नजमा (25), तीन वर्षीय बेटी नायरा और डेढ़ साल की बेटी नसरा के साथ बाइक से झबरेड़ा क्षेत्र के राजुपुर गांव से अपने घर किशनपुर आ रहे थे। ग्राम खजुरी तिराहा से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सहित चारों लोग सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। इससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। छोटी बच्ची नसरा छिटक कर दूर जा गिरी।