खनन पट्टे का झांसा देकर ठगी 61 लाख की रकम
रुड़की। खनन पट्टे में साझेदारी का झांसा देकर कुछ लोगों ने कनखल के व्यक्ति से 65 लाख रुपये झटक लिए। बाद में वह कई महीने तक उन्हें चक्कर कटाते रहे। निराश होकर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो उन्होंने इंकार कर दिया। मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से पांच लोग बिजनौर के निवासी हैं। राजा गार्डन नहर पटरी रोड, कनखल के घनश्याम सैनी ने पुलिस से शिकायत की कि पिछले दिनों उन्हें श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर निवासी प्रमोद पंवार और उनकी पत्नी अर्चना पंवार मिले थे। उन्होंने घनश्याम को बताया कि रामपुर रायघटी में अर्चना की जमीन है, जिस पर खनन पट्टा स्वीकृत है। इसकी 5.11 करोड़ की रायल्टी जमा होनी है लेकिन उनके पास पर्याप्त रकम नहीं है। उनके बीच लिखित में तय हुआ कि घनश्याम सैनी इसमें एक करोड़ रुपये इंवेस्ट करेंगे। इसके बदले उन्हें मुनाफे में से लागत के मुताबिक हिस्सा मिलेगा।

