HARIDWAR

त्योहारों की बौछार एवं सम्मान समारोह आयोजित

रूड़की। भारत विकास परिषद की अविरल गंगा शाखा ने अपना परिवारिक मिलन, त्योहारों की बौछार और सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया।
आईआईटी में आयोजित कार्यक्रम में गुरुकुल कांगड़ी के कुलपति सोमनाथ शतांशु, पर्यटन निदेशक डॉ. पूनम चंद्र उपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नीलम शर्मा को शाखा की ओर से उत्कृष्ट महिला सम्मान दिया गया। शाखा संरक्षक डॉ़ सत्येंद्र मित्तल, शाखा अध्यक्ष नीरज मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अंशु जैन, शाखा अध्यक्ष नवनीत वर्मा, शाखा सचिव‌ प्रीति अग्रवाल, पीयूष गर्ग, दिनेश सैनी, राधेश्याम गुप्ता, संदीप गुप्ता, प्रदीप वधावन, संजय कालरा, रमन, राधेश्याम गुप्ता, रीति वर्मा, अंजलि, ममता नैंसी, सीमा, दीपाली, सुगंध जैन, डॉ़ संगीता सिंह आदि उपस्थित रहे।