HARIDWARUTTARAKHAND

रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति ना होने से मरीजों की परेशानी बढी

हरिद्वार

राजकीय सयुंक्त चिकित्सालय रूड़की के रेडियोलॉजिस्ट के सीएमओ बनाये जाने के बाद रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से मेडिकोलिगल एक्सरे व अल्ट्रासाउड कराने के लिए रूड़की व देहात के मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकोलिगल एक्सरे कराने वाले मरीजों का दबाव अब जिला अस्पताल पर बढ़ गया है। जहां पर मेडिकोलिगल एक्सरे कराने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। होली पर्व पर रूड़की के आसपास देहात क्षेत्रों में झगड़े में घायल होने वाले मरीजों को मेडिकोलिगल एक्सरे कराने के लिए रूड़की की बजाय अब उनको हरिद्वार जिला अस्पताल आना पड़ रहा है। जहां पर आमतौर पर जिला अस्पताल में होने वाले एक्सरे के अलावा अब रूड़की से आने वाले मरीजों के भी मेडिकोलिगल एक्सरे कराने वालों की भीड़ देखी जा रही है। रूड़की के रेडियोलॉजिस्ट को सीएमओ का पद भार सम्भाले एक माह से अधिक होने के बाद भी शासन की ओर से राजकीय सयुंक्त चिकित्सालय रूड़की में किसी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं की गयी है। जब इस सम्बंध में डीजी हैल्थ और सीएमओ हरिद्वार से दूरभाष से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। जिला अस्पताल हरिद्वार में मेडिकोलिगल एक्सरे करने मरीजों की संख्या में पिछले एक माह से वृद्धि देखी जा रही है। जिसकी वजह राजकीय सयुंक्त चिकित्सालय रूड़की के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष दत्त के सीएमओ हरिद्वार बनाये जाने के बाद वहां हुए रेडियोलॉजिस्ट रिक्त पद के कारण देखी जा रही है। जिला अस्पताल में आमतौर पर सामान्य एक्सरे या फिर मेडिकोलिगल एक्सरे कराने वाले मरीजों के साथ-साथ अब रूड़की के आसपास देहात क्षेत्रों के लोगों के भी मेडिकोलिगल एक्सरे करने का दबाब बढ़ गया है। जिस कारण जिला अस्पताल हरिद्वार में मेडिकोलिगल एक्सरे कराने वाले मरीजों की संख्या में बढोत्तरी देखी जा रही है। जिस कारण जिला अस्पताल में सामान्य तौर पर होने वाले एक्सरे कराने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉलिस्ट पर भी जिम्मेदारी काफी बढ गयी है। जिनके कंधों पर अल्ट्रासाउंड की भी जिम्मेदारी है जोकि प्रतिदिन 50-55 अल्ट्रासाउंड करते हैं। जिला अस्पताल हरिद्वार के इतिहास में इतनी संख्या में अल्ट्रासाउंड करने का रिकार्ड भी वहां तैनात रेडियोलिस्ट डॉ. संजय त्यागी ने बनाया है। अल्ट्रासाउंड के अलवा उनपर मेडिकोलिगल की भी जिम्मेदारी है जोकि बिना थके अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभा रहे हैं, लेकिन होली के दौरान मेडिकोलिगल एक्सरे की बढती संख्या ने आम तौर पर जिला अस्पताल में हड्डी से सम्बंधित एक्सरे के लिए पहुंचने वाले मरीजों की परेशानियों को बढा दिया है। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रूड़की के रेडियोलॉजिस्ट के सीएमओ बनाये जाने के बाद वहां पर रेडियोलॉजिस्ट के पद को रिक्त हुए एक माह से अधिक समय हो गया है। लेकिन शासन की ओर से वहां पर किसी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं की गयी है। जिस कारण रूड़की के आसपास के देहात के लोगों को मेडिकोलिगल एक्सरे के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार आना पड़ रहा है। जिनको भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जब इस सम्बंध में डीजी हैल्थ विनीता शाह और सीएमओ हरिद्वार डॉ. मनीष दत्त से दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। इसलिए इस सम्बंध में उनका वर्जन नहीं लिया जा सका।