ईडी द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पूर्व नियोजित
हरिद्वार
आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती के नेतृत्व में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को प्रेषित कर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को पूर्व नियोजित और राजनीतिक से प्रेरित बताया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आज मनीष सिसोदिया की बेल पर सुनवाई थी उससे एक दिन पहले ईडी द्वारा पूछताछ के बहाने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी केंद्र सरकार की इशारे पर हुई है जोकि अलोकतांत्रिक है और पूर्ण रूप से गलत है। सीबीआई द्वारा लंबी पूछताछ के बाद भी अब तक सीबीआई कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई, इससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मनीष सिसोदिया के शिक्षा क्रांति में किए गए कार्यों से भयभीत होकर स्वायत्त संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर जेल भेजने का काम कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि चुनाव आते ही जांच एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं। विपक्षी नेताओं को चुन-चुन कर जेल भेजने का काम करती है जबकि कर्नाटक में बीजेपी विधायक सात करोड़ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकडा जाता है परंतु ईडी, सीबीआई को सांप सूंघ जाता है। अदानी प्रकरण में भी कोई जांच नहीं होती, इससे स्पष्ट है कि आज सर्वोच्च संस्थाएं केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रही है। जोकि लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरे की घंटी है। संगठन महासचिव आशीष गौड़, ऑल विधानसभा उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी गलत है और प्री प्लान है। सीबीआई और ईडी के कई केस कोर्ट में फ्लॉप साबित हो चुके हैं, ऐसे में देश की सर्वोच्च संस्थाओं पर सवालिया निशान खडे़ हो गए हैं। ज्ञापन देने वालों में अनिल सतीए मयंक गुप्ता, आशीष गौड़, मानिक गिरी, देशराज आशीष चौहान मौजूद रहे।

