HARIDWARUTTARAKHAND

अरुण गिरी आज बनेंगे आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर

हरिद्वार

ऋषिकेश के संत अरुण गिरी शनिवार को आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बनेंगे। भूपतवाला में 13 अखाड़ों के संतों के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित होगा और आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी की अध्यक्षता में पट्टाभिषेक होगा। अवधूत बाबा अरुण गिरी हरिद्वार 2010 के कुंभ में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर बने थे। 2022 के अंत में महाराष्ट्र निवाीस आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर शिवेंद्र पुरी ब्रह्मलीन हो गए थे। जिसके बाद से आह्वान अखाड़े ने आचार्य महामंडलेश्वर नहीं बनाया था। आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमहंत सत्यगिरी ने बताया कि शनिवार को पट्टाभिषेक कार्यक्रम होगा। कहा कि सनानत धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अखाड़ों की अहम भूमिका है। स्वामी अरुण गिरी विद्वान संत हैं। महामंडलेश्वर अरुण गिरी ने कहा कि सभी संत उनके लिए पूज्यनीय हैं। जो जिम्मेदारी आह्वान अखाड़े द्वारा उन्हें सौंपी जा रही है। संत महापुरूषों के सहयोग से जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे।