HARIDWARUTTARAKHAND

पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

हरिद्वार

महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न करने तथा हत्या का प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर देकर शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि महिला शीतल लूथरा पुत्री राकेश निश्चल निवासी 86 सत्यम विहार कोतवाली नगर हरिद्वार ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति कार्तिक पुत्र स्व. सुरेंद्र, रश्मि लूथरा पत्नी सुरेंद्र, चेतन लूथरा पुत्र स्व. सुरेंद्र, सुश्री प्रियंका लूथरा पुत्री सुरेंद्र और श्रीमती पत्नी चेतन निवासीगण मकान नंबर 87 सेक्टर 47 नोएडा यूपी द्वारा दहेज की डिमांड करते हुए उसका मानसिक व शरीरिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि पति कार्तिक लूथरा द्वारा जबरन उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाये गये। ससुरालियों द्वारा उसपर मायके से दहेज लाने के लिए दबाब डालते हुए उसका उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि उसके गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया गया और क्रूरतापूर्वक व्यवहार कर हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।