HARIDWARUTTARAKHAND

रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी

हरिद्वार

रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़ कर हजारों की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल चोरी हो गयी। घटना की जानकारी परिवार के वापस लौटने पर हुई। पीड़िता ने घटना के सम्बंध में कोतवाली नगर में तहरीर देकर शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि सावित्री चंद पुत्री दीवान चंद निवासी रेलवे कॉलोनी निर्मला छावनी कोतवाली नगर हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि वह परिवार के साथ 07 मार्च को बाहर गयी थी। जब वह 10 मार्च को वापस लौटीए तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। जब घर के भीतर प्रवेश किया तो अलमारी खुली पड़ी थी और सारा समान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी 25 हजार की नगदीए चांदी के 15 सिक्केए चांदी की पायलए चांदी की चेनए सोने की नाक की लौग और एक मोबाइल चोरी था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस चोरों को दबोचने के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश में जुट गयी है।