स्कूटी और बाइक भिड़त में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत
हरिद्वार
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की जबदस्त भिडं़त में स्कूटी सवार बुजुर्ग दम्पति से पति की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पत्नी व बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राहगिरों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर परिजनों को सूचना भेज दी। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि भगत सिंह चौक के समीप नेहरू युवा केन्द्र के पास स्कूटी और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार बुजुर्ग दम्पति से पति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पत्नी और बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगिरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में ले लिया। जिसकी पहचान जगत किशोर पुत्र राज बल्लव उम्र 73 वर्ष और घायल पत्नी रेनू सिंहा के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया।

