HARIDWARUTTARAKHAND

रानीपुर क्षेत्र से तीन शांतिभंग में गिरफ्तार 

हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। जिनके दो लोगों को लेबर कॉलोनी में आपस में झगड़ते और तीसरे को पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में दबोचा है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती देर शाम को सूचना मिली कि सेक्टर-2 लेबर कॉलोनी में दो लोग आपस में झगड़ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं माने और पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे से झगड़ करना जारी रहा। जिस पर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने के अदेंशे को देखते हुए दोनों अंकित भारद्वाज पुत्र धर्मवीर भारद्वाज और राकेश कुमार पुत्र स्वण् रामपत कुमार निवासीगण लेबर कॉलोनी सेक्टर 2 थाना रानीपुर हरिद्वार को दबोच लिया। जिनके खिलाफ शांतिभंग मामले में चालान कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सूचना पर विष्णु लोक कॉलोनी में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पति नीरज पुत्र कलवा निवासी मकान नंबर 135 विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार को दबोच लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग मामले में चालान कर दिया।  (